नवगछिया : नारायणपुर में एक महिला कैश और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। पीड़ित पति ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पति राजा कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से 11 नवंबर 2024 को सपना कुमारी के साथ शादी हुई थी। सब कुछ ठीक था। अचानक रविवार को घर से गायब हो गई। गांव के ही सूरज कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया है। पत्नी घर से जाते समय 60 हजार कैश, मोबाइल और जेवरात भी लेकर गई है। कुछ दिन पहले दोनों को एक साथ देखा था।

जांच में जुटी पुलिस

रवि ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि काफी परेशान हूं। जल्द से जल्द मेरी पत्नी को खोज दीजिए। अपने मर्जी से गई है या उसे घर से भगाया गया है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....