नवगछिया पुलिस ने रविवार को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की और 1032.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की। ये शराब एक संदिग्ध ट्रक में छिपाई गई थी, जिसे NHS-31 पर शांति बजाज शोरूम के पास खड़ा पाया गया।

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली और 788 बोतल और 1152 फूटी पैक शराब बरामद की। इस मामले में नवगछिया थाना में अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, और पुलिस जांच को तेज कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....