पेंशन योजना में अनियमिता की जांच दल गठित
एसडीओ ने भी किया था जांच
दोषी पदाधिकारियों  पर गिर सकती है गाज
images (1)

नवगछिया  : समाजिक सुरक्षा पेंशन में पिछले दिनों से एक के बाद एक फर्जीवारे के मामले सामने आ रहे हैं. पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मिली भगत से अनुमंडल में सैकड़ों की संख्या में साजिक सुरक्षा पेंशन के खाते निर्गत किये गये है और इन खातों से लाखों की निकासी भी की गई है. एसे ही मामले बिहपुर प्रखंड के दो पंचायत बभनगामा एवं बिहपुर पुरब पंचायत में प्रकाश में आए है. दोनों पंचायतों में समाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान में भाड़ी अनियमितता पाई गई है. पेंशन योजना में बरती गई अनियमितता में प्रखंड के तीन बीडीओ एवं प्रधान लिपिक, लिपिक एवं पंचायत सचिव की संलिप्ता की बात समाने आई है। पेंशन योजना में अनियमितता को लेकर भागलपुर डीएम आदेश तितरमारे ने बिहपुर प्रखंड के बभनगामा एवं बिहपुर पूरब पंचायत के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की जांच के लिए जांच दल का गठन किया है. सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग भागलपुर द्वारा  जांच दल में नवगछिया एसडीओ राघवेंद्र सिंह, सहायक प्रशासी पदाधिकारी भागलपुर, वरीय लेखा पदाधिकारी एवं डीआरडीए भागलपुर को नामित किया गया है. लोक शिकायत में आवेदन आने के बाद समाने आया फर्जी वाड़ा बिहपूर पूरब पंचायत के मिलकी निवासी महमूद आलम, महमूद अंसारी,अकबाल, अंसारी सहित अन्य एवं बभनगामा पंचायत के खखरी देवी सहित अन्य लोगों द्वारा पेंशन नहीं मिलनें को लेकर नवगछिया लोक शिकायत निवारण कार्यालय में लिखित आवेदन दिया था. जांच के दौरान फर्जी तरिके से उन लोगों के स्वीकृती पत्र के माध्यम से प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मीयों की मिली. भगत से लाखों की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया. इस संबंध में नवगछिया लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने डीएम भागलपुर को पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोषी पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी. लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में बिहपुर प्रखंड के तीन पदाधिकारी एवं कई कर्मी की संलिप्ता है. जिसको लेकर डीएम भागलपुर द्वारा पुन: जांच कराने का आदेश दिया गया है.

एसडीओ नवगछिया ने भी मामले का किया था जांच

बिहपुर प्रखंड में दोनों पंचायतों में समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की नवगछिया एसडीओ राघवेंद्र सिंह ने भी किया था. जांच में उन्होंने पेंशन योजना में व्यापक अनियमितता पाई थी. जिसमें उन्होंने वर्तमान बीडीओ सहित पूर्व के दो बीडीओ एवं अन्य कर्मियों को अनियमितता में शामिल होने के लिए चिन्हित किया था.

पेंशन योजना में  ये पदाधिकारी व कर्मी पाए गए है दोषी

एसडीओ द्वारा जांच के दौरान पेंशन योजना में अनियमितता बरते वाले पदाधिकारी एवं कर्मी में वर्तमान बीडीओ छाया कुमारी पूर्व के बीडीओ अवधेश कुमार, मंजुल मनोहर मधुप, प्रधान लिपिक बालेश्वर चौधरी, लिपिक गोपाल ठाकुर, पंचायत सचिव गणपत प्रसाद यादव शामिल है. एसडीओं ने इन सभी को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए डीएम भागलपुर को पत्र लिखा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *