नवगछिया। तेलघी स्थित बीआरसी (प्रखंड संसाधन केंद्र) कार्यालय में बुधवार को नियुक्ति-पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड में कुल बीपीएससी टी-3 से चयनित 53 शिक्षकों में से 49 शिक्षकों के बीच नियुक्ति-पत्र दिया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
शिविर का उदघाटन बीपीआरओ सह बीईओ नागेंद्र प्रसाद ने शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र देकर किया। वहीं, बीईओ ने बताया कि गुरुवार को पुनः बीआरसी कार्यालय में नियुक्ति-पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें शेष बचे चार शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र दी जाएगी। जो शिक्षक नियुक्ति-पत्र प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें 24 घंटे के अंदर आवंटित विद्यालय में हर हाल में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
