नवगछिया में सोनपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। इस पहल में नवगछिया, बरौनी, हाजीपुर, न्यू बरौनी और मानसी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर नए व्यापारिक स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इन स्टॉल्स में दूध, खान-पान और बहुउद्देश्यीय वस्तुएं शामिल हैं।

नवगछिया स्टेशन पर अब यात्री ताजे और गुणवत्ता वाले दूध उत्पादों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर मल्टीपरपस स्टॉल भी खोले गए हैं, जहाँ दैनिक उपयोग की वस्तुएं और स्टेशनरी सस्ती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। न्यू बरौनी, मानसी और नवगछिया रेलवे स्टेशनों के नए दूध स्टॉल्स से रेलवे को सालाना लगभग 15 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है, जबकि मल्टीपरपस स्टॉल्स से 1.19 करोड़ रुपये और खान-पान स्टॉल्स से 83.87 लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी का अनुमान है।

सोनपुर, हाजीपुर और बरौनी जैसे व्यस्त स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल शुरू किए गए हैं, जहां यात्रियों को साफ और पौष्टिक भोजन मिलेगा। वाणिज्य मंडल रेल प्रबंधक रौशन कुमार ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुविधाओं में सुधार और स्थानीय व्यापार के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....