नवगछिया : अनुमंडलीय अस्पताल में परिसर में शनिवार को दुल्हन सी सजी कार लेबर वार्ड के सामने आकर रुकी। कार पर फूलों की साज-सज्जा के साथ बड़े ही आकर्षक ढंग से ए लिखा गया था। वहां मौजूद लोग कौतूहलवश इसे देखने लगे।

शादी-बारात जैसी सजी कार के बारे में जब लोगों ने चालक से पूछा तो उसने बताया कि यह गाड़ी नवजात बच्ची को लेने आई है। थोड़ी ही देर में अस्पताल के लेबर रूम से एक महिला नवजात बच्ची के साथ बाहर निकली। बताया गया कि श्रीपुर निवासी नीतीश कुमार की पत्नी अभिलाषा कुमारी ने एक पुत्री को जन्म दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....