नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित रामगढ़ चौक से लगदाहा जाने वाली सड़क पर घरारी गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मजदूरों से भरा ओवरलोड टेंपो सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
दुर्घटना में टेंपो पर सवार सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण, खरीक पुलिस और डायल 112 पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक सीएचसी लाया गया,
जहां से गंभीर रूप से घायल बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी अमोला खातून (45), और मो. अरमान (18) को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
