नवगछिया : बिहपुर सीएचसी अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं की बहाली होगी। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में 40 आशा कार्यकर्ता की बहाली होनी है, लेकिन लिए आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
बताया गया कि इसके लिए विशेष जानकारी सीएचसी, संधित ग्राम पंचायत कार्यालय, आया फैसिलेटर और एएनएम से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए महिला अभ्यर्थी वार्ड/टोली की स्थायी निवासी हो।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक/दसवीं पास, आयुसीमा 18 से 40 वर्ष, विवाहित हो, परिवार में कोई सदस्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत न हो। यह जानकारी सीएचसी के बीसीएम मो. शमशाद आलम ने दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
