नवगछिया: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे नये फोरलेन पुल के काम में पिछले एक पखवाड़ा से अधिक तेजी आई है। अभी ठेका एजेंसी एसपी सिंगला द्वारा नवगछिया साइड से पिलर का बेस तैयार किया जा रहा है। एजेंसी ने स्लैब ढालने से लेकर सुपर स्ट्रक्चर तक बेस तैयार किया है। ताकि बारिश गिरने या गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी से पहले इसकी ढलाई की जा सके। मानसून आने से पहले एजेंसी का अभी मैदानी हिस्से पर बचे काम पर फोकस है। यही वजह है कि नवगछिया साइड से सभी वेल (पिलरों) का काम पूरा कर लिया गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बरारी साइड से भी पिलर के अलावा गार्डर बनाने का काम चालू है। एजेंसी के साइट इंजीनियरों ने बताया कि सभी 40 पिलर की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही काम में तेजी आई है। नवगछिया साइड से जाह्नवी कैंप में स्पेन के लेवल में खांचा बनाया गया है। अब इसी खांचे में गार्डर का बॉक्स तैयार होगा।

जैसे-जैसे बॉक्स तैयार होगा, वैसे-वैसे उसे पिलर पर स्टेबल करने का काम किया जाएगा। बाढ़ के समय जब नदी क्षेत्र में काम करने में दिक्कत होगी तब गार्डर का निर्माण तेजी से कराया जाएगा। ताकि अक्टूबर-नवंबर से गार्डर की ढलाई हो सके। एजेंसी के अभियंता बताते हैं कि सुपर स्ट्रक्चर का काम काफी जोखिम भरा होता है। ऐसे में आईआईटी मुंबई और मद्रास की टीम की जांच और सर्टिफिकेट के बाद आगे काम चलता रहेगा। कार्य एजेंसी 4.445 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण जुलाई 2027 तक पूर्ण कर लेने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। इसके बाद 14 मीटर चौड़ा (फोरलेन सड़क) संपर्क पथ का निर्माण कराया जाएगा।

को … समानांतर पुल का निर्माण कार्य समय से पूरा करा लिया जाएगा। इसको लेकर ठेका एजेंसी के कार्यों की निरंतर जांच की जाती है और उचित निर्देश भी दिए जा रहे हैं। – सुधीर कुमार मौर्य, सहायक अभियंता, मोर्थ

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet