नवगछिया: पिछले डेढ़ वर्ष से लंबित नवगछिया अमृत भारत स्टेशन के विकास कार्य की शुरुआत हो गई है। जल्द ही नवगछिया के लोगों को नए स्टेशन से यात्रा का सुखद अहसास होगा।

नवगछिया आदर्श स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत पहले ही फेज में शिलान्यास हुआ था, लेकिन नवगछिया रेलवे के दक्षिणी छोड़ पर नए रेल लाइन सहित प्लेटफॉर्म निर्माण की संभावनाए को देखते हुए डिजाइन में बदलाव किया गया है,

अब विकास कार्य पर लगा ग्रहण खत्म होते दिख रहा है। नवगछिया स्टेशन पर पहले दोनो प्लेटफॉर्म पर डिस्पले बोर्ड लगाया गया है। जिससे यात्रियों को काफी आसानी होने लगी है।

वहीं अब स्टेशन के दक्षिण छोड़ पर लगातार निर्माण कार्य शुरु किया जा रहा है। नवगछिया स्टेशन के दक्षिणी छोड़ पर स्टेशन के नए भवन के निर्माण के लिए कंस्ट्रक्शन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....