नवगछिया:  झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेख टोला झंडापुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं एक पक्ष के झंडापुर निवासी मोहम्मद हलीम के पुत्र मोहम्मद अख्तर ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

आवेदन में कुल नौ लोगों को नामजद किया गया है। बताया है कि नामजद लोगों के द्वारा जबरन दीवार को तोड़ने पर मेरे द्वारा विरोध करने पर सभी ने मिलकर सुनियोजित तरीके से एकत्रित होकर मारपीट की। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....