नवगछिया : रेलवे की बड़ी परियोजनाओं में से एक विक्रमशिला-कटरिया रेलपुल को लेकर रेलवे के अधिकारी भागलपुर पहुंचे। मंगलवार दोपहर अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की, जिसमें कहलगांव, रंगरा और नवगछिया में पड़ने वाली जमीनों की नापी और सर्वे कराने की बात हुई। दानापुर मंडल की ओर से जिला भू-अर्जन कार्यालय को भी आवेदन दिया गया है, लेकिन काम आगे बढ़ता ना देख रेलवे अधिकारी डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी से मुलाकात कर जल्द ही मामले की कार्रवाई आगे बढ़ाने का आग्रह किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रेलवे ने इस बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (इरकॉन) को दी है। बटेश्वर स्थान के पास बनने वाले रेल पुल की लंबाई चार किमी. होगी। 1153 करोड़ रुपए की लागत से पुल करीब 13 मीटर चौड़ा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस रेलपुल का शिलान्यास करेंगे। 2029 तक काम पूरा करना होगा। वहीं, कुल 2178.38 करोड़ के प्रोजेक्ट में बटेश्वर स्थान से गंगा पर पुल आैर विक्रमशिला से नवगछिया तक रेललाइन भी बिछनी है, जिसे 2031 तक चालू करनी है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया से इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताई है। पुल बनने से ट्रेनें विक्रमशिला से कटरिया होते हुए नवगछिया पहुंच जाएंगी।

इससे तीन घंटा समय बचेगा। जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे रेल अधिकारियों ने बताया कि विक्रमशिला से कटरिया के बीच बनने वाला रेल पुल और रेलखंड की तैयारी जोरों पर है। जिला भू अर्जन कार्यालय में रेलवे ने अपनी जमीन खोजने और मार्किंग कराने के लिए आवेदन दिया है। 2178.38 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट में बटेश्वर स्थान से गंगा पर पुल आैर विक्रमशिला से नवगछिया तक रेललाइन भी बिछनी है। 18 मौजों में से 16 की करीब 419 एकड़ जमीन चिह्नित की है, जिसके स्थानांतरण की प्रक्रीया अपनाई जा रही है। रेलवे की योजना है कि अगस्त से साइट पर कैंप लगाने का काम शुरू करना है। मदरौनी गोबिन्दपुर और मदरौनी पछियारी टोला में जमीन चिह्नित नहीं हो सकी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet