
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
नवगछिया : नवगछिया में एमएलसी चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी है. विभिन्न नेताद्वय अपने अपने प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं के घर घर जा रहे हैं. शनिवार को भाजपा नेता व पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने नवगछिया बाजार इलाके में मतदाताओं के घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी जगदीश चंद्रा यादव के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत डालने को कहा. इस अवसर उनके साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, अजय सिंह कुशवाहा, मुकेश कुमार आदि अन्य भी थे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
