04 naug esmilpur men dcc

नवगछिया  :भागलपुर डीडीसी अमित कुमार शनिवार को इस्माइलपुर प्रखंड मुख्यालय पहूंच कर नमामी गंगे परियोजना के तहत हो रहे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय परिसर में नमामी गंगे परियोजना को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोगों को शौचालय निर्माण कराने के लिए जागरुक करने की बात कहीं। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक नमामी गंगे परियोजना के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर उन्होंने बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को भी इस दिशा में कई आवश्यक निर्देश दिये है।

बीडीओ श्वेता कुमार ने बताया कि प्रखंड के कमलाकुंड पंचायत को छोड़ कर सभी चारों पंचायतों के वार्ड एवं गांव नमामी गंगे परियोजना के तहत आता है। इन चयनित गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 31 मार्च तक परियोजना में चयनित सभी गांव वार्ड में शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में मुखिया निभा कुमारी, रधुनंदन कुमार, पूर्व मुखिया मनोहर मंडल एवं मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *