निकाला प्रतिरोध मार्च

Whatsapp group Join

acr468-569e4e480c5fdPIRDERSHAN3T
नवगछिया  : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर मंत्री जलील मस्तान को बर्खास्त करने की मांग को लेकर नवगछिया भाजपाईयो ने एक दिवसीय धरना दिया. नवगछिया डाक बंगला परिसर के सामने आयोजित धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने की की. धरना में बिहपुर विधान सभा के पूर्व विधायक ई शैलेंद्र ने भी भाग लिया. धरना के बाद भाजपा नेताओं ने प्रतिरोध मार्च भी निकाला. प्रतिरोध मार्च नवगछिया डाक बंगला से चलकर गोशाला रोड, मेन रोड होते हुए वैशाली चौक पहूंच कर समाप्त हुई. प्रतिरोध मार्च के दौरान भाजपा नेता मंत्री जलील मस्तान के विरोध में नारे बाजी भी कर रहे थे. कार्यक्रम में महामंत्री चंद्रकिशोर शर्मा, नवीन कुमार चौधरी, जिलाउपाध्यक्ष गुंजन कुमार सिंह, अभय राय, जिला मंत्री नरेश सिंह, मंडल महामंत्री शशिभूषण यादव, मंडल अध्यक्ष रुपेश कुमार रुप, विजय कुमार चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य रीतेश सिंह, कमल रंजन, गौतम कुमार, प्रभु कुमार, गोपाल मिश्र, कामो दादा, बबलु पासवान, दिवेंद्र यादव अखिलेश मंडल, प्रकाश मंडल अन्य उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *