नवगछिया में बुधवार की सुबह 80 की स्पीड में जा रही कार संतुलन खोकर 5 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवती घायल हुई है। खगड़िया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार बेकाबू हो गई। सबसे पहले उसने फुटपाथ पर लगे आम के ठेले में टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे 5 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 पर हुआ। एक्सीडेंट में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आम का ठेला भी क्षतिग्रस्त हुआ है। लगभग 30 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।

हादसे में आम बेचने वाली एक युवती भी घायल हुई है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान अशरफ अली की बेटी रेशमा खातून उर्फ दिलशाना के तौर पर हुई है।

कार ने ठेले में मारी टक्कर

अशरफ अली ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि रोज की तरह वह ठेले से आम बेचने के लिए निकले थे। इसी दौरान बुधवार को चकरामी गांव के पास वह आम का ठेला लगाए थे और बगीचे से आम लेने के लिए गए थे। कार ने ठेले में टक्कर मार दी।

लोगों ने कहा कि कार पहले ठेला से टकराई है।
लोगों ने कहा कि कार पहले ठेला से टकराई है।

ठेला सहित आम में 30 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद करीब 50 मीटर तक आम बिखर गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कार को जब्त कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....