नवगछिया : बीते वर्ष नदी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने अपनी पूरी टीम के सहयोग से दियारा स्थित कटिया बहियार में झंडापुर के किसानों की 300 बीघा से अधिक जमीन को अपराधियों के कब्जे से मुक्त कराई थी। इसके बाद करीब वर्षों से अपराधियों के कब्जे से न सिर्फ उक्त जमीन मुक्त हुई, बल्कि किसानों ने उक्त बहियार में स्थित अपने खेत से तैयार मक्का और गेहूं की फसल को पूरे ठाठ-बाट से सुरक्षित अपने घर भी लाया।

इसी उपलक्ष्य में शुक्रवार को झंडापुर के किसानों ने नदी थाना में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें किसानों ने नदी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष केशव चंद्रा समेत उनकी पूरी टीम को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र से सम्मानित किया और बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

इस मौके पर किसानों ने बताया कि उक्त जमीन तीन जिले, भागलपुर, खगड़िया एवं मधेपुरा जिले के सीमा पर स्थित है। इस मौके पर नदी थाना की पूरी टीम मौजूद थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....