नवगछिया : रंगरा प्रखंड के सभागार में शनिवार को विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर अहम बैठक हुई। बताया गया कि बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण कार्य का रिपोर्ट विभाग के पोर्टल पर आने वाली समस्या को सुनने के बाद स्कूलों के कंप्यूटर ऑपरेटरओं/शिक्षकों को इस कार्य में जोड़ा है।

ताकि कार्य में तेजी आए। अधिकारी द्वारा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और सभी राजनीतिक पार्टी के बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य में अपेक्षित सहयोग करने को भी कहा गया। वहीं बीडीओ अनिकेत कुमार ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में लापरवाह, शिथिल और कार्य को बाधित करने वाले बीएलओ समेत अन्य कर्मियों पर विधिसम्मत कार्रवाई होगी।

BPRO  सतीश कुमार तिवारी ने पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने को कहा। वहीं  PGRO ने सेविका, आशा कार्यकर्ता, डीलर, पीआरएस, टोला सेवक, विकास मित्र व जीविका दीदी आदि के साथ बेहतर समन्वय व बेहतर टीम वर्क के साथ इस कार्य को करने को कहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....