नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता अमरेंद्र कुमार (45) की मौत हो गई। वहीं बेटा अमन कुमार (16) गंभीर रूप से घायल है। अमन का इलाज मायागंज में चल रहा है। ये नवगछिया के बिहपुर स्थित लत्तीपुर गांव के रहने वाले थे। मंगलवार की तड़के विक्रमशिला सेतु के पिलर नंबर 39 के पास हादसा हुआ।

जख्मी अमन कुमार ने बरारी पुलिस कैंप में फर्द बयान दर्ज कराया है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह चार बजे नाथनगर स्थित डेरा से निकले थे। बाइक से घर लत्तीपुर जा रहे थे। पिताजी बाइक चला रहे थे, मैं पीछे बैठ था। पुल पर सामने से अज्ञात ट्रक टक्कर मार कर भाग गया।

जिसके बाद मैं बेहोश हो गया। शिक्षक के परिजन ने बताया कि अमरेन्द्र कुमार पुराने नियोजित शिक्षक थे। वह हरिदासपुर मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। वह तड़के सुबह घर जा रहे थे। ताकि घर पर काम खत्म कर लौटने के बाद बीएलओ के काम में जुटते। टक्कर के बाद काफी देर तक पिता पुत्र सेतु पर बेहोश पड़े थे। किसी राहगीर ने डायल 112 को जानकारी दी। डायल 112 की टीम ने दोनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....