नवगछिया : प्रखंड में रिक्त पदों के लिए नौ जुलाई को पंचायत उपचुनाव का मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में हुई। मड़वा पश्चिम पंचायत में मुखिया पद के लिए कुल 7,655 में से 3,167 मतदान हुआ था। जिसमें मिली राय ने 2,173 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1570 वोट से हराकर मुखिया निर्वाचित हुई।
Total Downloads: 173
जबकि यहां प्रतिद्वंदी प्रत्याशी खूशबू देवी 393 और रीता देवी 603 वोट मिला। इसकी घोषणा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सत्यनारायण पंडित पंडित ने की। वहीं धरमपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर एक में पंच के प्रत्याशी किरानी रविदास निर्विरोध निर्वाचित हुए।
जबकि झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन में पंच पद पर तूफानी यादव और बभनगामा पंचायत के वार्ड दो में वार्ड सदस्य पद पर दुलारी देवी निर्वाचित हुई।

