नवगछिया : शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजन हुआ। जिसमें हर जगह बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशनधारी शामिल होकर मुख्यमंत्री के संबोधन को सुने।
Total Downloads: 173
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी पेंशनधारियों के पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह करने की ऐतिहासिक घोषणा की। वहीं, कार्यक्रम के दौरान मौजूद पेंशनधारियों के बीच मुख्यमंत्री का संदेश पत्र वितरण किया गया।
वही बिहपुर सीएचसी में शुक्रवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुरारी पोद्दार और डॉ. पंकज कुमार ने किया। इस मौके पर देश में बढ़ रही जनसंख्या को भविष्य के लिए देश के साथ-साथ परिवार की भी बड़ी समस्या का कारण बताया। कहा कि देश और परिवार की बेहतरी के लिए बढ़ती जनसंख्या को रोकना वर्तमान समय की सबसे अहम जरूरत है। बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा।

