नवगछिया : वर्षों से ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की कोसी पार के लोगों की मांग पर अब प्रशासनिक अमल होते दिखने लगा है। कोसी पार के लोगों की मांगों को देखते हुए गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने ढोलबज्जा को प्रखंड बनाने की मांग को विधानसभा में उठाया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 426
उनकी मांगों के बाद सरकार द्वारा नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। बताया जाता है कि कोसी पार के तीन पंचायत कदवा दियरा, खैरपुर कदवा और ढोलबज्जा को मिलाकर ढोलबज्जा प्रखंड बनाने की बात चल रही है। ये तीनों पंचायत नवगछिया प्रखंड में है। जो प्रखंड से लगभग 10 किलोमीटर दूर अवस्थित है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
