नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड में भवानीपुर के मथुरापुर जहाज घाट पर सोमवार दोपहर गंगा में स्नान के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मो. खुर्शीद आलम के 12 वर्षीय पुत्र अरमान और मो. निसार के 13 वर्षीय पुत्र मो. दिलशाद के रूप में हुई है। अरमान मधेपुरा का निवासी था।
Total Downloads: 174
वह सोमवार को ही अपने नाना के घर फलौत मधुरापुर आया हुआ था। वहीं, मो. दिलशाद मधुरापुर पछियारी टोला, वार्ड नंबर दो का निवासी था। परिजनों ने बताया कि अरमान और दिलशाद एक साथ गंगा में स्नान करने गये थे। दोनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए।
दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की और करीब 30 मिनट बाद दोनों को बाहर निकाला गया। लोगों ने दोनों को नारायणपुर पीएचसी लाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस बीच इलाज में देरी पर आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया। अरमान अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था, जबकि दिलशाद के परिवार में तीन भाई-बहन हैं

