नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के बिहपुर पैक्स समेत सभी पैक्सों में मंगलवार को प्रबंध कार्यकारिणी की वार्षिक आमसभा हुई। बिहपुर में पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार और प्रबंधक कुमारी शालिनी की उपस्थिति में किसानों को पैक्स से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
पैक्स अध्यक्ष ने किसानों को बताया कि बेहतर साख वाले किसानों की बैंक ऋण बढ़ायी जाएगी। वहीं नए किसान जिनका सिविल ठीक है, जो किसी दूसरे बैंक से ऋण नहीं लिए है।
उन्हें भी ऋण मिलेगा। वहीं किसानों को बताया गया कि फसल क्षति होने पर फसल सहायता योजना के तहत किसान मुआवजा भी ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार प्रखंड में सोनवर्षा, बिक्रमपुर और बभनगामा पैक्स में भी अब ई-पैक्स बन गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
