नवगछिया | दो दिनों से हो रही बारिश के कारण व्यवहार न्यायालय परिसर में पानी जमा हो गया है। इससे अधिवक्ताओं सहित कोर्ट आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
अधिवक्ता प्रतिदिन एसडीओ कोर्ट और ‘डीएसएलआर कोर्ट जाने के लिए इसी मैदान से होकर गुजरते हैं। जलजमाव के कारण उन्हें वैकल्पिक रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। इससे समय की बर्बादी के साथ फिसलकर गिरने की आशंका बनी रहती है।
पानी जमा होने से ओपन जिम और पार्क में लोग नहीं जा रहे हैं। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →