नवगछिया : 24 घंटे में इस्माइलपुर में गंगा का जलस्तर अप्रत्याशित बढ़ा है। शुक्रवार की शाम इस्माइलपुर- बिंदटोली इलाके में गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल 30.60 मीटर को पार कर 31.25 मीटर तक पहुंच गया।

जो वार्निंग लेवल से 60 सेंटीमीटर ऊपर है। अब गंगा खतरे के निशान से महज 35 सेमी नीचे बह रही है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटबंध पर दबाव बढ़ गया है।

जल संसाधन विभाग की टीम तटबंध को बचाने के लिए विभिन्न स्परों पर करीब एक लाख बालू भरी बोरियों को स्टॉक कर दिया है। विभाग के सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार ने बताया कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते तटबंधों पर दबाव बढ़ा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....