नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर-बिंद टोली क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़कर शुक्रवार शाम 31.25 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी सीमा 30.60 मीटर से 65 सेंटीमीटर ज्यादा है।

पानी का लेवल अभी डेंजर लेवल 31.60 मीटर से थोड़ा नीचे है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से जलस्तर में बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। फ्लड फाइटिंग को लेकर जल संसाधन विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने इस्माइलपुर-बिंद टोली समेत विभिन्न स्पर पर 1 लाख से अधिक बालू भरी बोरियां स्टॉक कर दी हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। तटबंधों की निगरानी भी तेज कर दी गई है।

भारी बारिश के कारण तटबंधों पर दबाव बढ़ा

जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर रेनकट की समस्या भी सामने आई थी, लेकिन विभाग की तत्परता से समय पर मरम्मत कर ली गई।

स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विभाग की टीमें चौकसी में लगी हैं। स्थानीय प्रशासन और जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। गांवों में घोषणा कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

इंजीनियर ने कहा है कि तैयारी पूरी कर ली गई है।
इंजीनियर ने कहा है कि तैयारी पूरी कर ली गई है।

ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आपात स्थिति में संपर्क साधने की अपील की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर बारिश का यही रुख जारी रहा, तो अगले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल को भी पार कर सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....