नवगछिया : वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद अनिल यादव ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम भागलपुर के प्रबंधक को पत्र लिखा। उन्होंने भागलपुर से गोपालपुर, सैदपुर होते हुए तिनटंगा करारी जहाज घाट तक सरकारी बस सेवा फिर से शुरू करने की मांग की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 49
अनिल यादव ने कहा कि इस रूट पर बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को नवगछिया और भागलपुर आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
