नवगछिया : जानवी चौक के पास पिछले दो वर्षों से हाई मास्क लाइट खराब पड़ी है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता गुलशन मंडल ने पूर्व सांसद शैलेश कुमार (बुलो मंडल) से मुलाकात की।

श्रावण माह में महादेवपुर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। जानवी चौक के पास अंधेरे के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इससे महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी होती है।

गुलशन मंडल का कहना है कि हाई मास्क लाइट की मरम्मत से श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। इससे रात में घाट क्षेत्र में सुरक्षा भी बनी रहेगी।

पूर्व सांसद बुलो मंडल ने तुरंत जिला अधिकारी को फोन कर हाई मास्क लाइट की मरम्मत का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....