नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के नागरटोला गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के पारस शर्मा एवं उनकी पत्नी संयुक्ता देवी और बेटी अर्चना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 64
परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खरीक लाया। जहां से पारस शर्मा को मायागंज रेफर किया गया। जबकि, शेष दोनों घायलों का इलाज सीएचसी खरीक में ही हुआ।
मामले को लेकर घायल पारस ने गांव के ही नंदलाल शर्मा, महावीर शर्मा, लालू कुमार समेत पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
