नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर जहाज घाट पर एक ऑटो चालक के साथ दो लोगों ने मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट का कारण सड़क पर खड़े ऑटो को नहीं हटाना बताया जा रहा है।

पीड़ित ऑटो चालक मिट्ठू कुमार (21) नारायणपुर के भ्रमरपुर इलाके का रहने वाला है। मिट्ठू के अनुसार, वह अपने ऑटो में बैठी सवारियों को छोड़ने गया था। इसी दौरान कुछ दबंगों ने उसके ऑटो पर लाठी से प्रहार करते हुए वहां से हटाने को कहा।

जब मिट्ठू ने उनसे ऑटो पर लाठी मारने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे खींचकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित मदद के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र की है। मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....