नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा बालू टोला में एक विधवा महिला की मोबाइल नंबर नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय मौनी देवी के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला 55 वर्षीय प्रकाश मंडल पिछले तीन-चार दिनों से मौनी देवी से मोबाइल नंबर मांग रहा था। मौनी द्वारा विरोध करने पर बीती रात दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सुबह जब मौनी अपनी दुकान पर थी, तब प्रकाश ने फिर उससे नंबर मांगा। मौनी के इनकार करने पर प्रकाश ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से मौनी की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौनी देवी विधवा थी और दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। आरोपी प्रकाश मंडल पर पहले भी छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। मृतका के परिजन शोक में डूबे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....