नवगछिया थाना चौक स्थित समपार फाटक के पास बुधवार सुबह एक लोडेड ट्रैक्टर का गुल्ला टूट गया। इस कारण ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर फंस गया, जिससे राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना सुबह करीब 8 बजे की है। ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से उसका इंजन और ढाला रेलवे ट्रैक पर फंस गए। उसी समय राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पहुंची थी। ट्रैक क्लियर न होने के कारण इसे करीब 18 मिनट तक स्टेशन पर रोकना पड़ा।

दूसरी ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी समपार फाटक के पास रोका गया। इस कारण यह ट्रेन लगभग आधा घंटा विलंब से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

रेलवे ट्रैक से ट्रैक्टर का इंजन और ढाला हटाने के बाद ही ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका। आरपीएफ इंस्पेक्टर, नवगछिया ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर आरपीएफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। साथ ही भविष्य में ऐसे मामलों से निपटने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम और कड़े किए जाने की बात कही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet