नवगछिया प्रखंड क्षेत्र के कदवा बोड़वा टोला निवासी पवन कुमार को बुधवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया। पवन की पत्नी, जो आशा कार्यकर्ता थीं, की 28 जून 2023 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी।
Total Downloads: 287
यह चेक नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ. बी. दास और डीसीएम सुमित कुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया नरेश सिंह भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने मृतका के परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि की जानकारी दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उन्हें मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि आशा कार्यकर्ता की मृत्यु के बाद परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की थी। इसी के आलोक में यह सहायता राशि प्रदान की गई है।
