
Total Downloads: 101
नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परवत्ता गांव के विधायक जी टोला में आग लगने से 4 घर जलकर पूरी तरह से राख हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि दिए से भर कर लो से आग लगी और देखते ही देखते गांव के चार घर जलकर राख हो गए. आग लगी में करीब तीन बकरियां के जलकर मर जाने और पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है. जदयू नेता व ग्रामीण प्रभात कुमार ने बताया कि आग लगी से करीब 500000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घायल 5 लोगों का ग्रामीण स्तर पर ही इलाज करवाया गया है. मामले की सूचना प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी दी गई है. आग लगी में कपल मंडल संतोष पासवान अनिल पासवान वह चंदन पासवान के घर जलकर राख हो गए. इस्माइलपुर प्रखंड जदयू के अध्यक्ष गुलशन कुमार ने सभी पीड़ितों को तत्काल मुआवजा व सहायता राशि दिए जाने की मांग प्रशासनिक पदाधिकारियों से की है.
