नवगछिया में गंगा और कोसी नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से नवगछिया प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। शुक्रवार सुबह सैदपुर दुर्गा मंदिर की सड़क पर कोसी का पानी आर-पार बहने लगा है। इस पानी के बढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है।

वहीं गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में भी बाढ़ का पानी घुसने से कार्यालयी कार्य प्रभावित हुए हैं। इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य बिपिन मंडल ने जल संसाधन विभाग से मांग की है। उन्होंने बालामोतार सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर तटबंध और बचाव कार्य कराने को कहा है।

वहीं निचले इलाकों के लोग अपने मवेशी और जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए हैं। इस सबसे स्थानीय लोग एक बार फिर बाढ़ के खतरे को लेकर चिंतित हैं। बढ़ती जलस्तर के देखते हुए प्रशासन की ओर से इस हालात पर नजर रखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....