खरीक | पुलिस गुरुवार की रात वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गौतम कुमार, थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव का रहने वाला है।

पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है। स्वीकार की। – उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी

की दूसरी बाइक भी बरामद की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गौतम वाहन चोर गिरोह का सरगना है। वह गिरोह के सदस्यों के साथ जिले के विभिन्न इलाके से बाइक चोरी कर बेच देता था। उसने पुलिस को गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का नाम बताया है। थानाध्यक्ष मरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....