रंगरा : चारा लाने दियारा जा रहे एक किसान की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना रंगरा के उसरेहिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर की है। मृतक की पहचान रंगरा के कुतरू दास टोला निवासी जगदीश मंडल (55), पुत्र सुंदर मंडल के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि जगदीश मंडल रोज की तरह चारा लाने के लिए नदी पार कर उसरेहिया बहियार जा रहे थे। तभी नदी की तेज धारा में बह गए। घटनास्थल के पास मवेशी चरा रहे चरवाहों के शोर करने पर परिजन और ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने एक घंटे में नदी से उन्हें निकाला।
लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का टमार्टम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जदगीश मंडल को तीन बेटे हैं। सभी खेती करते हैं।


