नवगछिया में वैशाली चौक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) ने प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल और नवगछिया प्रखंड सचिव गौरीशंकर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने आजादी, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए नारे लगाए। उन्होंने एसआईआर की आड़ में वोट के अधिकार से वंचित करने की साजिश के खिलाफ आवाज उठाई।

जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल ने कहा कि देश में आजादी, संविधान और मतदान का अधिकार खतरे में है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके नाम दो अलग-अलग मतदाता सूचियों में दर्ज हैं और चुनाव आयोग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

कार्यक्रम में खरिक प्रखंड सचिव सत्यनारायण यादव, सुरेन्द्र शर्मा, श्रीमंत शर्मा, सिंटू यादव, मोहन यादव, रामचरित्र यादव, मो मोईन, अमीर राम, सुबोध पासवान, अरविंद साह और देवेंद्र दास सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करने की शपथ ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....