नवगछिया : प्रखंड के बभनगामा में सोमवार को दिन के करीब 11 बजे रास्ते से गुजर रही एक बाइक पर पेड़ गिर गया, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बभनगामा पुवारी टोला में ठुठ्ठा इनारा के पास हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
घायलों की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी मो. पुतुल के 28 वर्षीय छोटे भाई मो. सरफराज और मो. जावेद के रूप में हुई। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को तुरंत बिहपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
