नवगछिया : बाढ़ से सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। विभाग द्वारा आवश्यक व संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया अंतर्गत दिनांक- 11 अगस्त 2025 को भागलपुर जिला के इस्माइलपुर एवं गोपालपुर प्रखंड में अवस्थित ईसमाईलपुर- बिन्द टोली तटबंध के स्पर संख्या-08 एवं स्पर संख्या-09 के बीच लगभग 250 मीटर की लंबाई में कटा हुआ है।
कटाव की सूचना प्राप्त होते ही अध्यक्ष, बाढ़ संघर्षात्मक बल, भागलपुर, अधीक्षण अभियंता, भागलपुर, मुख्य अभियंता, कटिहार एवं अन्य उच्चाधिकारियों के निदेश में तेजी से बाढ़ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया ने बताया कि कटाव स्थल पर 11 अगस्त को पूरी रात बाढ़ संघर्षात्मक कार्य किया गया है, विभाग के अधीक्षण अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक सभी जी जान से लगे हुए हैं। जल संसाधन विभाग,बिहार सरकार द्वारा भी किये जा रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्य का लगातार अनुश्रवण एवं निगरानी किया जा रहा है तथा कटाव में वृद्धि को रोकने हेतु हर संभव बाढ़ संघर्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जिलाधिकारी भागलपुर डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, डीसीएलआर नवगछिया श्री शैलेंद्र कुमार एवं कार्यपालक अभियंता बढ़ प्रमंडल नवगछिया के साथ कटाव स्थल का मोटर बोट से निरीक्षण किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया को निर्देश दिया गया कि युद्ध स्तर पर बाढ़ निरोधात्मक कार्रवाई जारी रखते हुए तटबंध को सुरक्षित रखना है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
