नवगछिया  : रगरा प्रखंड के बनिया वैसी पंचायत में घुस गया है। इससे 100 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से गांव में पानी भरा हुआ है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई राहत सामग्री नहीं पहुंची है। न तो नाव की व्यवस्था की गई है और न ही सूखा राशन या पॉलीथिन शीट दी गई है।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कुमोदी यादव के अनुसार जलस्तर बहुत अधिक बढ़ चुका है। पानी सड़क को पार करने की स्थिति में है। उन्होंने अपने निजी खर्च पर सड़क को बचाने के लिए बालू से भरी बोरियां लगवाई हैं।

मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि अंचल अधिकारी को कई बार सूचित किया गया है। लेकिन अभी तक कोई बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों को चिंता है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पूरी पंचायत कोसी की बाढ़ की चपेट में आ सकती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....