नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के नागरटोला गांव के 25 वर्षीय श्रवण कुमार 10 अगस्त से लापता हैं। उनके पिता रामविलास शर्मा ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन देकर बताया कि श्रवण सुबह सात बजे घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
जांच में पता चला कि वे गांव के भूषण साह और योगेंद्र शर्मा के साथ बाइक से महादेवपुर गंगा घाट की ओर गए थे। दोनों ने बताया कि श्रवण रास्ते में उतर गए, लेकिन आगे की जानकारी नहीं दी।
परिवार को साजिश की आशंका है, क्योंकि श्रवण का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
