नवगछिया प्रखंड में जपतेली गांव के निवासियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार की घोषणा की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाए।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से उन्हें भागलपुर और नवगछिया जाने के लिए 8 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता वादे करते हैं। जीतने के बाद कोई सांसद या विधायक गांव नहीं आता। जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई। जिलाधिकारी ने गांव में पहले से 4 सड़कें होने का हवाला देकर नई सड़क बनाने से इनकार कर दिया।

ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को इस आंदोलन से जोड़ा। विकास के वादों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर होने से ग्रामीण नाराज हैं। वे अपनी मांग पर अडिग हैं और चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....