नवगछिया : सोनपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त देव ज्योति चटर्जी ने गुरुवार को नवगछिया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और बल सदस्यों के साथ सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया।
आयुक्त ने रेल संपत्ति और यात्री सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान आरपीएफ के सिपाहियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। आयुक्त ने नवगछिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह से सावधान रहने के लिए यात्रियों को जागरूक करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान आरपीएफ पोस्ट के रिकॉर्ड और रजिस्टर की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। सुरक्षा आयुक्त ने बल सदस्यों की बेहतर ड्यूटी की सराहना की। कार्यक्रम में नवगछिया के एसडीपीओ ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।


