नवगछिया : एनएच-31 पर अलग-अलग सड़क हादसों में शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाएं नाराणपुर के बीरबन्ना चौक और पसराहा के सतीशनगर के पास हुईं।
Total Downloads: 172
मरने वालों में खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर निवासी शिक्षक निमलेंदु कुमार (45), पुत्र मदन मोहन सिंह और नारायणपुर के मधुरापुर निवासी किसान खंतर यादव (55) शामिल हैं। शिक्षक निमलेंदु शनिवार की शाम बांका से बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची भवानीपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा का झंडा लगा चारपहिया वाहन ओवरटेक करने के दौरान शिक्षक की बाइक में टक्कर मारते हुए तेजी से भाग गया।

