नवगछिया : कदवा थाना क्षेत्र के ठाकुर जी कचहरी टोला में शनिवार शाम एक साधारण हंसी-मजाक खूनी संघर्ष में बदल गया। मजदूर नीतीश कुमार (25) अपने दोस्तों के साथ साइकिल दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के लाल कुमार सिंह को उनकी बातें नागवार लगीं।

लाल कुमार सिंह घर से धारदार हथियार लेकर आया और नीतीश के गले पर हमला कर दिया। नीतीश की चीख सुनकर बचाने आए आशुतोष कुमार की उंगली भी कट गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल नीतीश को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। आशुतोष का इलाज नवगछिया अस्पताल में जारी है।

कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि आरोपी लाल कुमार सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। घटना के समय वह नशे में था। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....