नवगछिया : नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में बांस गाड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। घायल वृद्ध मधुरापुर निवासी विष्णुदेव साह ने गांव के ही रंजीत गुप्ता उर्फ रंजू, शिवम कुमार और सागर कुमार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दो दिन तक चार-चार घंटे बिजली बाधित

खरीक प्रखंड के चोरहर फीडर में गुरूवार व शुक्रवार को पेड़ की टहनी छंटाई का काम होगा। जिस कारण दोनों दिन सुबह 9 से दोपहर के 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जबकि, शेष सभी फीडरों की आपूर्ति बहाल रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....