नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा बासा में एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्वतंत्र शिक्षक सचिन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है।

सचिन कुमार के घर के आंगन में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के कारण उन्होंने पानी निकालने के लिए मोटर लगाई। मोटर को बिजली के तार से जोड़कर चालू किया। मोटर बंद करने के दौरान उन्हें करंट लग गया।

सचिन की चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। बचाव के प्रयास में गोविंद कुमार और एक अन्य युवक भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों झुलस गए, लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर है।

ग्रामीण सचिन को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रंगरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

रंगरा प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मृतक के परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....