नवगछिया : श्रीलंका के कोलंबो स्थित केलानिया विश्वविद्यालय में भारतीय भजन गायक डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र को सम्मानित किया गया। भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के भ्रमरपुर निवासी डॉ. मिश्र को विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. उपुल ने मोमेंटो, सर्टिफिकेट और अंगवस्त्र प्रदान किए।

समारोह में डॉ. मिश्र ने ‘भजो रे भैया रसमय राम का नाम’ भजन की प्रस्तुति दी। उनके भजन ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. दीपक ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने लंकेश रावण के गुरु महादेव का प्रसंग सुनाया। महादेव ने राम नाम जपते हुए विश्व कल्याण के लिए विष पिया था, जो अमृत में बदल गया।

कार्यक्रम में भारत के कई विद्वानों ने हिस्सा लिया। मॉरीशस से आए धनुकचंद ने भी अपने विचार साझा किए। श्रीलंका के डॉ. उपुल ने हिंदी को सिंहली भाषा की छोटी बहन बताया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....